What Is Visa And How To Get Visa Passport

Visa क्या होता हैं और किस देश के लिए visa passport की आवश्य्कता नहीं होती – दोस्तों, हम सभी की एक इच्छा अवश्य होती हैं की हम दूसरे किसी देश में घूमने, पढ़ने या फिर अपना कोई बिज़नेस करने जाये। लेकिन किसी भी अन्य देश का नागरिक ऐसे ही किसी देश में नहीं जा सकता, उस दूसरे देश में जाने के लिए,  रहने, घूमने-फिरने, पढ़ने इत्यादि कार्य करने के लिए आपको visa की जरूरत होती हैं। आप सभी ने visa (वीजा) का नाम जरूर सुना होगा लेकिन आपमें से कम ही लोग इस Visa Passport के बारे में जानते होंगे। तो आज इस पोस्ट हम जानेगे की Visa क्या होता हैं ? साथ ही आपको किस देश के लिए visa passport की आवश्य्कता नहीं होती और किसी अन्य देश में जाने के लिए वीजा पासपोर्ट कैसे बनाये? 

वीजा क्या हैं और वीजा पासपोर्ट (Visa Passport) कैसे बनाये

अगर आप अन्य किसी देश में भ्रमण करने या किसी विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आपके पास किसी विदेश में जाने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज Visa और Passport होना चाहिए। यानि किसी दूसरी country में आने-जाने, रहने, घूमने-फिरने, पढ़ने व बिज़नेस करने के लिए ये दो दस्तावेज आवश्यक हैं। लेकिन आपको बता दें वीजा और पॉसपोर्ट दोनों अलग अलग होते हैं। पॉसपोर्ट बनवाने के लिए आपको अधिक समय नहीं लगता ये आसानी से बन जाता है लेकिन वीजा (visa) बनवाने के लिए आपको थोड़ा समय लगता हैं। visa एक प्रकार से एक एग्जाम हॉल में बैठने के लिए आपको दिए गए admit card या Permission Letter की तरह होता हैं जो आपको उस एग्जाम हॉल में अंदर जाने और एग्जाम देने की अनुमति देता हैं। लेकिन वो Permission Letter सिर्फ तभी तक लागू रहता हैं जब तक आपकी परीक्षा चलती हैं और एक निश्चित समय के बाद उसकी समयावधि खत्म हो जाती हैं। visa भी उसी Permission Letter की तरह होता हैं जो आपके उस अन्य देश में या विदेश में रहने की समय सीमा को दर्शाता हैं। यानि आप उस विदेश में कितने रहेंगे ये आपके visa पर निर्भर करता हैं।

Visa Passport

Visa Ka Full FormVisitors International Stay Admission” होता है अथार्थ आसान शब्दो में कहे तो visa (वीजा) एक ऐसा दस्तावेज (Document) होता हैं जो आपको विदेश आने-जाने एवं रहने की अनुमति देता हैं जो वहां की सरकार द्वारा आपको प्रदान किया जाता हैं।

वीजा के प्रकार – Types Of Visa

दोस्तों, अनेक देशों में हम विभिन्न से आवश्य्क कार्यो के लिए जाते हैं जिसमे visa बनवाते समय आपको वो कार्य बताना पड़ता हैं और उसी कार्य के अंतर्गत आपका वीजा बनता हैं। तो आइये जानते वीजा के प्रकारो के बारे में की visa कितने प्रकार के होते हैं–

E-visaBusiness VisaEmergency Visa
Conference VisaDiplomatic VisaEmployment Visa
Journalist VisaEntry VisaMedical Visa
Missionaries VisaResearch VisaTransit Visa
Student VisaTourist VisaFilm Visa
Intern VisaPermit To Re-enter Within 2 Months

वीजा (visa) कैसे बनाये या Visa के लिए आवेदन कैसे करें – How To Apply For Visa

दोस्तों, वीजा बनवाना इस बात पर निर्भर करता हैं की आप कौनसे देश के लिए visa बनवाना चाहते हैं और किस प्रकार का visa चाहते हैं। क्यूंकि विभिन्न देशों के लिए visa apply करने की विभिन्न वीजा प्रक्रिया होती हैं। लेकिन यहां आपको United State Of America US Visa के लिए आवेदन करने का सरल और आसान तरीका बताया गया हैं जिससे आप आसानी से अमेरिका वीजा (visa) के लिए apply कर सकते हैं। तो आइये जानते है How To Apply For US Visa

  1. सबसे पहले अगर आपको US Goverment की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. उसके पश्चात आपको DS-160 फॉर्म भरना होगा और इस DS-160 form में पूछी गयी सभी जानकारी सही रूप से भरे अन्यथा आपका वीजा नहीं बनेगा।
  3. DS-160 फॉर्म भरने के बाद इसके लिए तय की गयी US Visa Application Fee देनी होगी।
  4. अब आपका एक interview (साक्षात्कार) होगा जिसके लिए आपको समय सुनिश्चित करना हैं।
  5. अब आप अपने सभी जरूरी दस्तावेज (Important Documents For Visa In US) DS-160 Application Form के साथ संलग्न कर फॉर्म सबमिट करें।
  6. अब अपने वीजा साक्षात्कार के लिए निर्धारित किये गए समय Time Schedule For Visa Interview आने पर वीजा इंटरव्यू पर जाये।
    आपके सभी दस्तावेजों की सम्पूर्ण जाँच के पश्चात आपका वीजा आपको प्राप्त हो जायेगा। इस पूरी वीजा बनने की प्रक्रिया में थोड़ा समय लगता हैं जिसमे आप अपना Visa Status Check कर सकते हैं।

अब आप जान चुके होंगे की Visa क्या होता हैं ? वीजा (visa) कैसे बनाये या Visa के लिए आवेदन कैसे करें। तो अब ये भी जान लेते है कि अगर आप भारत के मूल निवासी हैं तो आपको किस देश के लिए visa passport की आवश्य्कता होती हैं और किस देश में जाने के लिए वीजा पॉसपोर्ट की आवश्य्कता नहीं होती। तो आइये जानते हैं Which country requires a visa passport and Which country does not require a visa passport from India

BhutanFijiSaint Kitts and Nevis
LaosMacauSamoa
Trinidad and TobagoMauritiusTanzania
VanuatuSeychellesMicronesia
EcuadorMaldivesNepal
CambodiaGrenadaEl Salvador ……. and more !!!

Leave a Comment